ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री गंगराड़े निलंबित
खण्डवा 18 जून, 2019 - खालवा विकासखण्ड के ग्राम करवानी में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री पी.के. गंगराड़े को उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री गुप्ता ने बताया कि ग्राम उदियापुरमाल के किसानों द्वारा किसानों को मक्के का बीज शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय किए जाने की शिकायत की गई थी, जिस पर यह कार्यवाही की गई है। श्री गंगराड़े का मुख्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय हरसूद में निर्धारित किया गया है।
No comments:
Post a Comment