AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 4 June 2019

कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने पदभार ग्रहण किया

कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने पदभार ग्रहण किया



खण्डवा 3 जून, 2019 - भारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष 2010 बेच की अधिकारी श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने सोमवार शाम को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर खण्डवा के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा चर्चा कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, एसडीएम श्री संजीव केशव पाण्डे सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। 
पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने उपस्थित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर वहां स्थित कार्यालयों को देखा। अधिकारियों से चर्चा के दौरान उन्होंने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति तथा विद्युत प्रदाय के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिले में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले पर्वो की जानकारी भी ली तथा पर्वो के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई व्यवस्था की भी समीक्षा की। 

No comments:

Post a Comment