AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 15 June 2019

खण्डवा के नर्मदा पेयजल प्रोजेक्ट की जाँच करवाई जायेगी


खण्डवा के नर्मदा पेयजल प्रोजेक्ट की जाँच करवाई जायेगीनगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने की विस्तृत समीक्षा



खण्डवा 15 जून, 2019 -  नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने कहा है कि खण्डवा के नर्मदा पेयजल प्रोजेक्ट की जाँच के लिये टीम गठित की जायेगी। मंत्री श्री सिंह ने मंत्रालय में प्रोजेक्ट की समीक्षा की। श्री सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट में बिछाई गई पाइप लाइन में बार-बार हो रहे लीकेज को रोकने के लिये समुचित कार्यवाही करें। उन्होंने खण्डवा में अमृत और आवास योजना के चल रहे कार्यों की भी जानकारी ली। बैठक में किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री सचिन यादव, पूर्व सांसद श्री अरुण यादव, खण्डवा नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह सहित विभिन्न अधिकारी एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment