AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 15 June 2019

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने जिला अस्पताल परिसर में संचालित निर्माण कार्य देखे


कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने जिला अस्पताल परिसर में संचालित निर्माण कार्य देखे गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश




खण्डवा 15 जून, 2019 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने शनिवार को जिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान निर्माण एजेंसी पीआईयू के अधिकारियों तथा कन्सल्टेंट के साथ एक-एक निर्माण कार्य को विस्तार से देखा और गुणवत्ता के साथ समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण कराने की सख्त हिदायत संबंधित ठेकेदार को दी। उन्होंने अस्पताल भवन निर्माण के पुराने ठेकेदार को निर्माण स्थल से उसकी सामग्री को तत्काल हटाने के निर्देश दिए तथा नए ठेकेदार को अगले 3-4 माह में शेष निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए कहा। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र भी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने अस्पताल के नवीन भवन निर्माण स्थल के आसपास अतिक्रमण हटाकर बाउन्ड्रीवाल का निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पीआईयू के अधिकारियों से कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व व पुलिस विभाग द्वारा हरसंभव सहयोग दिया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment