AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 17 June 2019

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप आयोजित

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप आयोजित

खण्डवा 17 जून, 2019 - भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं जिला पंचायत व मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन के सहयोग से सोमवार को जनपद पंचायत छैगांवमाखन में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती केम्प का आयोजन किया गया। शिविर में गांवो से लगभग 31 बेरोजगार अभ्यार्थियों ने पंजीयन करवाया जिसमें से एसआईएस इंडिया लिमिटेड नीमच के भर्ती अधिकारी ने बताया कि इस केम्प में 9 युवाओं का चयन किया। इन चयनित युवाओं को नीमच में 1 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक की स्थाई नौकरी दी जाएगी। यह कैंप जनपद पंचायत के बी. डी. ओ. ओ. पी. शर्मा, श्री टीकम सिंह गौर, एवं आजिविका मिशन के श्री दलसिंह, प्रिति ,देवकी प्रजापति एव योगेन्द्र सिगारे के सहयोग एवं उपस्थित मे संपन्न हुआ। 
इसी तरह का कैम्प 18 जून को जनपद पंचायत हरसूद में, 19 जून को जनपद पंचायत पंधाना में, 20 जून को जनपद पंचायत खालवा में, 21 जून को जनपद पंचायत किल्लौद में, 22 जून को जनपद पंचायत पुनासा में, 24 जून को जनपद पंचायत खण्डवा में प्रातः 10 से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इच्छुक बेरोजगार युवा जिनकी योग्यता 10वीं पास या फेल उम्र 20 से 35 वर्ष, उंचाई 168 सेंटीमीटर हो वे इन निर्धारित स्थानों में 10 वी की अंकसूची की फोटो कॉपी दो फोटो एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क 250 के साथ उपस्थित हो सकते है।

No comments:

Post a Comment