AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 17 June 2019

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक 19 जून को

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक 19 जून को

खण्डवा 17 जून, 2019 - आगामी 26 जून को नशीले पदार्थो के दुरूपयोग और अवैध व्यापार के विरूद्ध अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के संबंध में बैठक आयोजित की गई है। प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग ने बताया कि यह बैठक 19 जून को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सायं 5 बजे आयोजित की गई है। उन्होंने इस अवसर पर जिला स्तरीय विभागों, यथा-शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सामाजिक कल्याण, परिवहन, पुलिस , जेल, खेल और युवा कल्याण, पंचायती राज संस्थायें, नगरीय निकायों तथा अशासकीय संस्थाओं को भी उपस्थित रहने के लिए कहा।

No comments:

Post a Comment