AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 March 2019

जिला अस्पताल में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस

जिला अस्पताल में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस 

खण्डवा 08 मार्च, 2019 - जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित महिला चिकित्सालय में शुक्रवार को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिला चिकित्सालय के सभी महिला चिकित्सक और स्टाफ नर्स उपस्थित थे। इस दौरान सिविल सर्जन डाॅ. ओ.पी. जुगतावत द्वारा सभी महिला चिकित्सक एवं स्टाफ नर्सो को पुष्पगुज देकर सम्मानित किया गया और उनके कार्य की प्रसंशा करते हुए कहा कि महिलायें पुरूषों से भी आगे बढ़ चढ़कर कार्य करती है। उन्होेंने जिला अस्पताल में भर्ती महिलाओं को फल वितरण कर उन्हंे भी सम्मानित किया। इस दौरान डाॅ. कौशल, डाॅ. सोनू बाथम, डाॅ. मधु तंतवार, डाॅ. लक्ष्मी डुडवे, डाॅ. कृति मण्डलोई, डाॅ. दिप्ती पंवार, डाॅ. रेवारी, डाॅ. छाबडा उप मिडिया अधिकारी लीला माण्डलेकर उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment