AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 March 2019

ग्राम सुंदरबेल में पुलिया निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न

ग्राम सुंदरबेल में पुलिया निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न

खण्डवा 08 मार्च, 2019 - विकासखण्ड खण्डवा की ग्राम पंचायत बड़गांवमाली में 15 लाख रूपये लागत से पुलिया निर्माण स्वीकृत हुआ है। वर्षाकाल में सुंदरबेल तीनों ओर से पानी से घिर जाता है, जिस कारण ग्रामीणजन एवं कृषकों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी एवं मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो जाता है। ग्राम सुंदरबेल में पुलिया निर्माण होने से ग्रामीणजनों की समस्या का समाधान हुआ है जिस कारण किसानों एवं ग्रामीणजनों में काफी हर्ष है । भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री रणधीर कैथवास, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर ) ठाकुर इंदलसिंह पंवार, उपाध्यक्ष नगीन पाटीदार द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुंदरबेल एवं बड़गांवमाली के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment