अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
खण्डवा 08 मार्च, 2019 - अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2019 के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय आयोजन रोटरी क्लब खंडवा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हसीना बाई भाटे, विशेष अतिथि अपर जिला न्यायाधीष-श्री बी.एल.प्रजापति, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-श्री प्रकाष परिहार, चिकित्सक श्रीमती रेणु सोनी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री सुभाष सोलंकी, अधिवक्ता श्रीमती पुष्पा गौर, सुषमा शर्मा, प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय गीताली सेनगुप्ता, अध्यक्ष इनरव्हील क्लब आरती जैन, किषोर न्याय बोर्ड सदस्य, श्रीमती उषा अत्रे श्रीमती षिल्पी राय पवैया एवं बाल कल्याण समिति सदस्य उपस्थित थे। स्वागत उदबोधन परियोजना अधिकारी खंडवा ग्रामीण श्रीमती कांता देषमुख ने दिया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मण्डलोई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के विषय में बताया कि वर्ष 1975 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे मान्यता दी, तभी से विधिवत रूप से संपूर्ण विश्व में महिला दिवस मनाया जाने लगा है। प्रत्येक वर्ष महिला दिवस की अलग अलग थीम दी जाती है, वर्ष 2019 की थीम ‘‘थिंक इक्वल, बिल्ड स्मार्ट, इनोवेट फार चेंज‘‘ दी गई है अतः महिला पुरूष के लिये एक जैसी सोच पैदा करने, महिलाओं को और बेहतर बनने और बदलाव के लिये कुछ नया करने का अभियान पूरे विश्व में संचालित किया जायेगा । उक्त कार्यक्रम में कक्षा 10 वी और 12 वी में टाॅपर रही बालिकाओं प्रियंका अत्रे को 5000 , स्वाती षर्मा को 7500 व कुमारी अंषिका भोरगे को 15000 एवं नौसिन खान व राधिका श्रीवास्तव को 5000 की राषि का पुरूस्कार एवं प्रशंसा पत्र मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हसीना बाई भाटे द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन परियोजना अधिकारी खंडवा शहरी पूजा राठौर ने किया।

No comments:
Post a Comment