AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 13 March 2019

लोकसभा निर्वाचन के संबंध में सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों की बैठक संपन्न

लोकसभा निर्वाचन के संबंध में सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों की बैठक संपन्न
हरदा, अमरावती, देवास, खरगोन, बुरहानपुर के अधिकारी हुए शामिल

खण्डवा 13 मार्च, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए पड़ोसी जिलों खरगोन, बुरहानपुर, अमरावती, देवास व हरदा के निर्वाचन कार्य से जुड़े हुए अधिकारियों की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। इस दौरान खण्डवा कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर बुरहानपुर श्री रोमानुस टोप्पो, एसडीओपी अमरावती, बुरहानपुर, नेपानगर, बड़वाह, सनावद, बागली, खिरकिया, के एसडीएम , एसडीओपी व परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। 
          बैठक में कलेक्टर खण्डवा श्री विषेष गढ़पाले ने कहा कि संसदीय क्षेत्र खण्डवा के सीमावर्ती जिलों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों के मोबाइल नम्बर का आदान प्रदान करने के लिए सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के मोबाइल नम्बर का एक संयुक्त वाॅटसअप ग्रुप बना लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जानकारी के आदान प्रदान से अपराधियों व शरारती तत्वों पर प्रभावी तरीके से कार्यवाही की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अवैध शराब, अवैध वाहन, अवैध रूप से नगदी लाये जाने पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जरूरी है कि  सीमावर्ती  जिलों के अधिकारी जानकारी का आदान प्रदान करते रहें। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में कहा कि पड़ोसी जिलों में स्थित संसदीय क्षेत्रों में मतदान होने के बाद भी सभी चेकपोस्ट 19 मई को खण्डवा में मतदान होने तक चालू रखे जायें, ताकि अन्य जिलों से अपराधियों व अवैध सामग्री का आवागमन प्रतिबंधित रहें। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि सीमावर्ती जिलों के अधिकारी जिला बदर एवं स्थाई वारंटी की सूची, क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की सूची, गुंडा तत्वों की सूची, उड़नदस्ता दलों, वीडियो निगरानी दलों, स्थैतिक निगरानी दलो में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों की सूची मोबाइल नम्बर सहित तथा पड़ोसी जिलों का कम्यूनिकेशन प्लान, बल्व नरेवल मतदान केन्द्रों की सूची आपस में शेयर किया जाये, ताकि निर्वाचन के दौरान अधिकारी आपसी सम्पर्क कर सकें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सीमा से लगे चेकपोस्ट पर हिन्दी एवं मराठी जानने वाले अधिकारी कर्मचारी दोनों ओर पदस्थ किए जाये, ताकि भाषा संबंधी कोई परेशानी न आए। 
पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा ने बैठक में कहा कि सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के आपसी समन्वय से स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने तथा अपराधियों व शरारती तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी जिला आबकारी अधिकारी सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों के स्टाॅक व बिक्री की नियमित माॅनिटरिंग करें तथा एक जिले से दूसरे जिले में जाने वाली शराब के अवैध परिवहन पर भी नजर रखी जाये। पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा ने बैठक में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र खण्डवा के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की सूची आदान प्रदान करने की बात कही, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र में अपराधियों पर चुनाव के दौरान नजर रखी जा सके। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिषा निर्देषानुसार आगामी दिनों में आयोजित होने वाले लोकसभा निर्वाचन में मतदाता स्व़तंत्र व निष्पक्ष रूप से निर्भीक होकर मतदान कर सकें, इसके लिए सीमावर्तीय जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाती है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शरारती तत्वों का जिले में प्रवेष ना हो इसके लिए जिलों के सीमावर्ती स्थानों पर नाका बंदी करने तथा सीमा पर वीडियो सर्विलेंस टीम, स्थैतिक सर्विलेंस टीम तथा उड़न दस्तों को सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment