AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 6 March 2019

अध्यापन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा

अध्यापन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा

खण्डवा 6 मार्च, 2019 - शासकीय स्कूलों में बेहतर तरीके से अध्यापन कराने वाले तथा वार्षिक परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने वाले शिक्षकों व प्राचार्यो को सम्मानित किया जाये व उनके फोटोयुक्त बेनर व फ्लेक्स तैयार कर उन्हें शासकीय स्कूलों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाकर प्रचारित किया जाये, ताकि अन्य शिक्षक इसे देखकर प्रेरणा ले सकें। यह निर्देश कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंशी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास व डीपीसी श्री नीलेश रघुवंशी, प्राचार्य डाईट श्री संजीव भालेराव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। 
बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि ग्रीष्म अवकाश का उपयोग शिक्षकों को प्रशिक्षण देने में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों व विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों, संकुल समन्वयकों की भी ट्रेनिंग कराई जाये, ताकि वे अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकें। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रायवेट स्कूलों के बच्चों की तरह सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी डायरी दी जाये , जिसमें बच्चों की उपलब्धियों व कमियों को अंकित कर उनके पालकों को पालक शिक्षक संघों की बैठक में अवलोकन कराया जाये। 

No comments:

Post a Comment