AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 14 March 2019

एस.एन. काॅलेज में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न

एस.एन. काॅलेज में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न

खण्डवा 14 मार्च, 2019 - शासकीय नीलकण्ठेश्वर महाविद्यालय खण्डवा में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरूवार को भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में बिनी फिलिप्स ने प्रथम स्थान, अक्शांत महोदय ने द्वितीय तथा शिवानी तिरोले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कार्यक्रम नोडल अधिकारी डाॅ. जी.एस.छाबडा ने विद्यार्थियों को बताया कि तम्बाकू व तम्बाकू से बने पदार्थो का सेवन करने से शारीरिक दुष्परिणाम होते है इसके सेवन से बचा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस भयावह असीन पीड़ादायक रोग पर अंकुश लगाने का संकल्प लेकर कार्य किये जाने की आवश्यकता है। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थ्तिा थे।

No comments:

Post a Comment