AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 15 March 2019

‘‘सी-विजिल‘‘ एप में दर्ज षिकायतों के निराकरण के लिए कर्मचारी तैनात

‘‘सी-विजिल‘‘ एप में दर्ज षिकायतों के निराकरण के लिए कर्मचारी तैनात

खण्डवा 15 मार्च, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के दौरान कोई भी व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितता संबंधी षिकायत सी विजिल एप के माध्यम से दर्ज करा सकता है। इस एप में आवेदक को षिकायत संबंधी फोटो अथवा वीडियो उसकी लोकेषन के साथ अपलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध है। सी विजिल एप के माध्यम से दर्ज शिकायतों का निराकरण कुल 100 मिनिट की समय सीमा में करना होता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने सी विजिल एप पर दर्ज षिकायतों की माॅनिटरिंग के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। 
षिकायत निवारण शाखा के नोडल अधिकारी श्री के.के. मोर्य जिला वाणिज्यिक कर अधिकारी को बनाया गया है। इनके सहयोग के लिए सी विजिल एप में दर्ज शिकायतों के निराकरण के लिए जो कर्मचारी इस कार्य के लिए तैनात किए गए है उनमें सहायक ग्रेड-3 श्री अनुराग असलकर एवं श्री एन.बी. ठाकुर की ड्यूटी प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक के लिए लगाई गई है। इसके अलावा सहायक ग्रेड-3 श्री रवि भलराय एवं श्री अमितेश भट्ट की ड्यूटी सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक के लिए लगाई गई। इसी तरह सहायक ग्रेड-3 श्री मोहित पुरे एवं श्री आयुष दुबे की ड्यूटी रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक के लिए लगाई गई है।

No comments:

Post a Comment