AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 7 March 2019

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने शकर तालाब का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने शकर तालाब का किया निरीक्षण

खण्डवा 7 मार्च, 2019 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने गुरूवार को शहर में जनभागीदारी से हो रहे शकर तालाब के गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब के गहरीकरण में निकलने वाली मिट्टी का विधिवत निराकरण करते हुए वहां से मिट्टी हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान वहां के नागरिकों ने बताया कि तालाब निर्माण के स्थल के पास नागरिकों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से दुर्घटना की आशंका रहती है। जिस पर कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कमिश्नर नगर निगम को पुलिस एवं मजिस्ट्रेट के सहयोग से तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान वहां की महिलाओं ने बताया कि अब हम अतिक्रमण नहीं होने देंगे और नए अतिक्रमण हटाने में सहयोग भी देंगे। इस अलावा कलेक्टर श्री गढ़पाले ने मूक बधिर दिव्यांग छात्रावास सीडब्ल्यूएसएन लाल चैकी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से चाय नास्ता व खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने छात्रावास में बच्चों की पढ़ाई, बिजली, पानी व बच्चों के स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश भी दिए। 

No comments:

Post a Comment