AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 15 March 2019

निर्वाचन व्यय लेखा संबंधी अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

निर्वाचन व्यय लेखा संबंधी अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

खण्डवा 15 मार्च, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए निर्वाचन व्यय लेखा के लिए नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। प्रषिक्षण में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी पूरी निष्पक्षता के साथ निर्वाचन की ड्यूटी सम्पन्न करें। उन्होंने निर्वाचन व्यय लेखा दलों में शामिल अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा जिन आम सभा, रैली आदि की अनुमति जारी की जाती है उन सभी रैलियों व आमसभाओं की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी जरूर कराई जाये, ताकि इन कार्यक्रमों में शामिल वाहनों, झण्डियों , बेनर व होर्डिंग्स, टेंट, कुर्सी, भोजन आदि पर हुए व्यय का आकलन आसानी से किया जा सकें। यह प्रषिक्षण लोकसभा निर्वाचन के जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं प्राध्यापक डाॅ. कुलदीप फरे व डाॅ. शरद शर्मा ने पाॅवर पाईंट प्रजेन्टेंषन के माध्यम से दिया। साथ ही सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण डाॅ. आर.एस. सलूजा व व डाॅ. अविनाष दुबे ने भी इस दौरान निर्वाचन व्यय लेखा दलों में पदस्थ कर्मचारियों को उनके दायित्वों से संबंधित  बारीकियां विस्तार से समझायी। 

No comments:

Post a Comment