AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 14 March 2019

निर्वाचन व्यय निगरानी से संबंधित अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज

निर्वाचन व्यय निगरानी से संबंधित अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज

खण्डवा 14 मार्च, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन को व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारी कर्मचारियों को उनके कत्र्तव्यों से संबंधित प्रशिक्षण देने के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि निर्वाचन व्यय लेखा से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण 15 मार्च को अपरान्ह 4 बजे से आयोजित किया गया है। इसके अलावा आदर्श आचरण संहिता के पालन के कार्य में संलग्न अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण 16 मार्च को अपरान्ह 3 बजे से सम्पन्न होगा। इसके बाद अपरान्ह 4ः30 बजे से वीडियोग्राफर्स व वेबकास्टिंग से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न होगा।

No comments:

Post a Comment