AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 6 March 2019

जय किसान समृद्धि योजना के तहत किसानों को समर्थन मूल्य के साथ प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी

जय किसान समृद्धि योजना के तहत 
किसानों को समर्थन मूल्य के साथ प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी

खण्डवा 6 मार्च, 2019 - प्रदेश में इस बार गेहूँ की बम्पर फसल होने पर भी किसानों को मूल्य कम मिलने की चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं होगी। भारत सरकार ने गेहूँ का समर्थन मूल्य 1840 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है, किन्तु मध्यप्रदेश सरकार 2000 रुपये प्रति क्विंटल पर किसानों का गेहूँ खरीदेगी। यह बढ़ी हुई 160 रुपये प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि प्रदेश सरकार अपने बजट से देगी। यह प्रोत्साहन राशि उन किसानों को भी दी जायेगी, जो मण्डी जाकर अपना गेहूँ बेचेंगे। प्रोत्साहन राशि को लेने के लिए किसानों पर सरकारी एजेंसियों को ही गेहूँ बेचने का बंधन नहीं होगा। इस तरह किसानों को प्रदेश में अब कृषि उत्पादों की खरीदी पर समर्थन मूल्य पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने के फैसले जय किसान समृद्धि योजना में ही लिये जायेंगे।

No comments:

Post a Comment