AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 11 March 2019

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सम्पत्ति विरूपण के संबंध मंे की जा रही कार्यवाही का अवलोकन किया

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सम्पत्ति विरूपण के संबंध मंे की जा रही कार्यवाही का अवलोकन किया 


 खण्डवा 10 मार्च , 2019 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने रविवार रात को पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के साथ खण्डवा शहर के विभिन्न मार्गो का दौरा कर वहां सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के प्रावधानों का पालन कराया। उन्होंने इस दौरान इंदौर रोड, जलेबी चैक, इमलीपुरा बडा बम चैराहा, कहारवाडी चैक सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वहां बिजली के खम्बों पर लगी झण्डियों व बोर्डो तथा सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक फ्लेक्स बोर्ड व होर्डिंग अपने समक्ष हटवाये। इस दौरान उन्होंने नगर निगम व विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देष दिए कि विषेष अभियान चलाकर सम्पत्ति विरूपण अधिनियम का पालन सख्ती से सुनिष्चित करायें। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment