AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 12 March 2019

समर्थन मूल्य पर गेहूं व चना खरीदी के लिए पंजीयन 14 मार्च तक होगा

समर्थन मूल्य पर गेहूं व चना खरीदी के लिए पंजीयन 14 मार्च तक होगा

खण्डवा 12 मार्च, 2019 - जिले में रबी विपणन वर्ष 2019-20 में किसानों के पंजीयन समितियों में 14 मार्च तक किये जाने के निर्देश दिए गए है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. शुक्ला ने बताया कि 12 मार्च तक जिले के 53 पंजीयन केन्द्रों पर गेहूं के 35524 कृषक तथा चने के 12725 कृषक अपना पंजीयन करवा चुके है। उन्होंने बताया कि शेष रहे किसानों के पंजीयन के लिए मात्र दो दिवस ही रह गये है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री शुक्ला ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज का पंजीयन अनिवार्य रूप से 14 मार्च की सायं 5 बजे तक अपने ग्राम की नजदीकी समिति के उपार्जन पंजीयन केन्द्र पर जाकर करवा लें।  

No comments:

Post a Comment