AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 13 September 2018

मीडिया प्रतिनिधियों को दी एम.सी.एम.सी. के संबंध में जानकारी

मीडिया प्रतिनिधियों को दी एम.सी.एम.सी. के संबंध में जानकारी

खण्डवा 13 सितम्बर, 2018 - जिले में विधानसभा निर्वाचन के दौरान पेड न्यूज व विज्ञापनों की माॅनिटरिंग के लिए गठित मीडिया सर्टिफिकेषन एण्ड माॅनिटरिंग कमेटी के बारे में जिले के मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष मास्टर ट्रेनर्स द्वारा एम.सी.एम.सी. व पेड न्यूज संबंधी प्रजेन्टेषन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र व उप जिला निवार्चन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, सहायक कलेक्टर श्री सौरभ सोनवने भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देष पर जिले में भी एम.सी.एम.सी. कमेटी का गठन हो चुका है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा होने के तत्काल बाद से एम.सी.एम.सी. कमेटी समाचार पत्रों, इलेक्ट्रानिक न्यूज चैनल्स व सिटी केबल के साथ साथ सोषल मीडिया पर प्रसारित समाचारों व विज्ञापनों पर सतत नजर रखेंगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट के कक्ष में 5 टी.वी. लगाए जायेंगे तथा न्यूज चैनल्स पर प्रसारित समाचारों व विज्ञापनों की माॅनिटरिंग की जायेगी। 
पुलिस अधीक्षक श्रीमती मिश्र ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से कहा कि धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेष जारी किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक सोषल मीडिया पर ऐसा कमेंट या टिप्पणी न करे, जिससे किसी की भावना को न ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि सोषल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment