जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी. की बैठक सम्पन्न
खण्डवा 13 सितम्बर, 2018 - जिले में विधानसभा निर्वाचन के दौरान पेड न्यूज व विज्ञापनों की माॅनिटरिंग के लिए मीडिया सर्टिफिकेषन एण्ड माॅनिटरिंग कमेटी का गठन किया जा चुका है। इस समिति की बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले की अध्यक्षता गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में उप जिला निवार्चन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, आकाषवाणी के प्रसारण अधिकारी श्री असीम कैथवास, मीडिया प्रतिनिधि श्री हरेन्द्र नाथ ठाकुर, समिति के सदस्य सचिव एवं जिला जनसम्पर्क अधिकारी श्री बृजेन्द्र शर्मा मौजूद थे। बैठक में तय किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिषा निर्देषों के आधार पर निर्वाचन की घोषणा होने के बाद से प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया व सोषल मीडिया पर सतत नजर रखी जायेगी तथा समिति की नियमित रूप से बैठक आयोजित होगी।
No comments:
Post a Comment