AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 4 July 2016

राजस्व न्यायालय ऑनलाईन करने के लिये अधिकारियों ने लिया प्रषिक्षण

राजस्व न्यायालय ऑनलाईन करने के लिये अधिकारियों ने लिया प्रषिक्षण

खण्डवा 4 जुलाई, 2016 - मध्यप्रदेश शासन विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग तथा मध्यप्रदेश एजेंसी फॉर प्रोमोशन ऑफ इन्फॉरमेशन टेक्नॉलॉजी द्वारा राजस्व न्यायालयों की ऑनलाईन प्रक्रिया हेेतु राजस्व प्रकरण प्रबंधन प्रणाली विकसित की गई है। आर.सी.एम.एस. एप्लिकेशन ीजजचरूध्ध्तबउे.उच.हवअ.पद के माध्यम से कलेक्टर न्यायालय, अपर कलेक्टर न्यायालय, एसडीएम एवं तहसीलदार न्यायालय में चल रहे प्रकरण पर कार्यवाही ऑनलाईन होगी, साथ ही आवेदक आरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से प्रकरण का स्टेटस देख सकेंगे। इससे न सिर्फ कार्यवाई में पारदर्शिता आयेगी बल्कि निष्पक्षता के साथ प्रकरण का शीघ्र निराकरण हो सकेगा। राजस्व प्रकरण प्रबंधन प्रणाली को लागू करने से पूर्व जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी अन्तर्गत ई-दक्ष केन्द्र खण्डवा में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, रीडर्स, ई-गवर्नेंस मेेनेजर्स ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स श्री आकाश सरमण्डल एवं लोकेश कुमार शर्मा द्वारा अधिकारियों कोे जानकारी देते हुए प्रकरण पर कार्रवाई हेतु प्रायोगिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ऑनलाईन न्यायालयीन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
ऐसे होंगे राजस्व न्यायालय ऑन लाईन
         सर्वप्रथम आवेदन लोकसेवा केन्द्र अथवा न्यायालयीन लिपिक द्वारा ऑपरेटर लॉगइन से प्रविष्ट किया जावेगा। जो संबंधित न्यायालय के रीडर की लॉगइन पर प्रदर्शित होगा। रीडर द्वारा आवेदन की जांच कर पीठासीन अधिकारी के लॉगइन पर प्रकरण की जानकारी सहित अग्रेषित किया जायेगा। पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रकरण स्वीकृत या अस्वीकृत किये जायेंगे, स्वीकृति की दशा में प्रारंभिक आदेश पत्रक जनरेट होंगे और प्रकरण की सुुनवाई की तारीख निर्धारित कर दी जावेगी। सुनवाई के दौरान अंतिम आदेश की कॉपी वेबसाईट पर प्रदर्शन होगी।
 समस्त न्यायालयीन गतिविधियां ऑनलाईन प्रदर्शित होगी प्रकरणों के सभी चरणांे की जानकारी आवेदक को मोबाईल पर एस एम एस के माध्यम सेे तत्काल दी जावेगी। इस प्रणाली के लागू हो जाने से वरिष्ठ न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालय की मॉनिटरिंग की जा सकेगी। प्रषिक्षण में जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस श्री अनिल चन्देल द्वारा अधिकारी, रीडर्स, मैनेजर्स को अपने ऑनलाईन अकाउंट की जानकारी तथा पासवर्ड की गोपनीयता बनाये रखने की सलाह भी दी गई।  प्रशिक्षण सत्र के दौरान संयुक्त कलेक्टर डॉ. प्रियंका गोयल, अनिल डामोर, सुरेशचन्द्र वर्मा, एसडीएम शाश्वत शर्मा, उषासिंह सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू अभिलेख, ई-गवर्नेंस मैनेजर्स, रीडर्स, ऑपरेटर्स उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment