गत 24 घंटांे में खण्डवा में हुई 60 मि.मी. वर्षा
खण्डवा 4 जुलाई, 2016 - गत 24 घंटो में जिले में औसतन 21.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत 24 घंटों में खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में कुल 60 मि.मी. ,पंधाना में 14, हरसूद में 13, व पुनासा में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 246 मि.मी., नया हरसूद में 93 मि.मी., पंधाना में 109.2 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 56.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक जिले में 126.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 4 जुलाई तक खण्डवा में 231 मि.मी., नया हरसूद में 69 मि.मी. व पंधाना में 206 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 4 जुलाई तक कुल 168.6 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी।
No comments:
Post a Comment