AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 6 January 2016

ओंकारेष्वर में सिंहस्थ संबंधी कार्यो का निरीक्षण किया मुख्य सचिव श्री डिसा ने

ओंकारेष्वर में सिंहस्थ संबंधी कार्यो का निरीक्षण किया मुख्य सचिव श्री डिसा ने



खण्डवा 6 जनवरी ,2016 - प्रदेष के मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा ने आज ओंकारेष्वर आकर यहां सिंहस्थ 2016 को ध्यान में रखते हुए संचालित निर्माण कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग श्री राधेष्याम जुलानिया, मांधाता विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री प्रमोद अग्रवाल, प्रमुख सचिव नगरीय प्रषासन श्री मलय श्रीवास्तव, संभागायुक्त इंदौर संभाग श्री संजय दुबे, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री दिलीप आर्य, कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार सहित विभिन्न अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्य सचिव श्री डिसा ने मोरटक्का से आंेकारेष्वर के बीच निर्मित किए जा रहे सार्वजनिक सुविधा केन्द्रों व शौचालयों के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्हेांने मोरटक्का से आंेकारेष्वर के बीच टू लेन सड़क निर्माण कार्य की प्रगति को भी देखा तथा शेष कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देष लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।
मुख्य सचिव श्री डिसा ने ओंकारेष्वर में नर्मदा तट पर नागर घाट, अभय घाट, व संगम घाट पर नवीन घाट निर्माण का कार्य भी देखा तथा निर्देष दिए कि फरवरी माह के अंत तक हरहाल में सभी निर्माण कार्य पूर्ण कराये जाये। उन्होंने संगम घाट के पास उस स्थान का भी जायजा लिया जहां सिंहस्थ के दौरान पेन्टून पुल का निर्माण प्रस्तावित है। मुख्य सचिव श्री डिसा ने इस दौरान लोक निर्माण विभाग व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिए कि नर्मदा के घाटों को जोड़ते हुए एक अतिरिक्त मार्ग तैयार किया जाना चाहिए जिससे कि एक घाट से दूसरे घाट पर श्रृद्धालुओं को जाने में परेषानी न हो। उन्होंने मार्कंडेय आश्रम के पास निर्माणाधीन बायपास रोड तथा पुल निर्माण के कार्य का भी जायजा लिया। मुख्य सचिव श्री डिसा ने खरगोन जिले की सीमा में नर्मदा नहर से होकर ओंकारेष्वर की ओर जाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मोरटक्का तिराहे पर निर्मित किए जा रहे नवीन पुल के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान निर्माण एजेंसी ने बताया कि आगामी 10 दिनों में पुल निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जायेंगा। कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने इस दौरान मुख्य सचिव श्री डिसा को बताया कि मोरटक्का से ओंकारेष्वर के बीच विभिन्न 17 स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय व यात्री सुविधा केन्द्र निर्मित किए जा रहे है। इन केन्द्रों में यात्रियों के लिए शेड तथा पेयजल व शौचालय की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि शासकीय भूमि पर जहां सार्वजनिक शौचालय व यात्री सुविधा केन्द्र निर्मित किए जा रहे है वहां स्थाई निर्माण कार्य कराये जा रहे है ताकि सिंहस्थ के अलावा भी विभिन्न पर्वो पर आने वाले श्रृद्धालु इनका लाभ ले सके तथा निजी भूमि पर अस्थाई शौचालय व यात्री सुविधा केन्द्र निर्मित कराये जा रहे है। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने बताया कि ओंकार पर्वत के परिक्रमा पथ पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए अनेंको निर्माण कार्य संचालित है, सभी निर्माण कार्य मार्च माह तक पूर्ण कर लिये जायेंगे। 

No comments:

Post a Comment