AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 7 November 2014

कलेक्टर श्री अग्रवाल आकस्मिक रूप से पहॅुचे पंधाना

कलेक्टर श्री अग्रवाल आकस्मिक रूप से पहॅुचे पंधाना
नगर परिषद निर्वाचन के कार्यो कि की समीक्षा


खण्डवा (07नवम्बर,2014) - शुक्रवार की दोपहर कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल आकस्मिक रूप से पंधाना पहॅुचे। जहॉं पर उन्होंने नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत नगर परिषद पंधान के लिए हो रहे नाम निर्देशन प्रक्रिया की तैयारियों की समीक्षा की। एसडीएम कार्यालय पहॅुचने के साथ ही श्री अग्रवाल उन कक्षों मंे पहॅुचे जहॉं पर नाम निर्देशन प्राप्त करने का कार्य हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम पंधाना से नगर परिषद निर्वाचन की तैयारियों कि सम्पूर्ण समीक्षा भी की। जिस पर उनके द्वारा की गई व्यवस्थाओ पर संतोष व्यक्त किया गया। 
इसके बाद कलेक्टर श्री अग्रवाल ने लोकसेवा गांरटी अधिनियम के अंतर्गत बनाए जा रहे जाति प्रमाण पत्रों के कार्य कि प्रगति कि भी समीक्षा लोकसेवा केन्द्र पहॅुचकर की। 
क्रमांक/38/2014/1685/वर्मा

No comments:

Post a Comment