AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 7 November 2014

आंगनवाडी चलो अभियान एवं बाल स्वच्छता अभियान के अंतर्गत हुआ आयोजन

आंगनवाडी चलो अभियान एवं बाल स्वच्छता अभियान के अंतर्गत हुआ आयोजन 

खण्डवा (07नवम्बर,2014) - शुक्रवार को ग्राम प्रतापपुरा में आंगनवाडी चलो अभियान एवं बाल स्वच्छता कार्यक्रम अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मॉ सरस्वती पूजन जनपद अध्यक्ष श्रीमती द्वारका बाई द्वारा किया गया।
            परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा अत्रे द्वारा बेटी बचाओं पर उपस्थित माताओं को समझाईश दी गई । स्वागतम लक्ष्मी योजना अंतर्गत श्रीमती हेमलता पति रामकैलाश की प्रथम प्रथम बालिका के जन्म पर स्वागत कर पुरस्कृत किया गया। सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती प्रेमलता माकल द्वारा 06 माह से 02 वर्ष के बच्चों को दिये जाने वाले ऊपरी आहार की शुरूवात, मात्रा एवं पौष्टिक बढ़ाने के संबंध में जानकारी दी।
           आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमती सुलोचना यादव द्वारा उपरी आहार बनाने के तरीके जिसमें पौष्टिक खिचड़ी दलिया, खीर बच्चों के भोजन में घी, तेल गुड, शक्कर मिला कर पौष्टिकता बढ़ाये आदि। अंत में श्रीमती गायत्री यादव द्वारा उपस्थित महिलाओं का आभार प्रदर्शित किया गया।भोजन में एवं बाल विकास परियोजना हरसूद के ग्राम देवल्दी, चारखेडा, बोथियाखुर्द आंगनवाडी केेन्द्रों पर राष्ट्रीय पोषण आहार सप्ताह अंतर्गत पोषण दस्तक 06 माह के बच्चों की माताओं को समय पर उपरी आहार प्रारम्भ करने महत्व एवं आवश्कता उपरी आहार की मात्रा, बारम्बारता, गाढापन, गुणवत्ता, स्वच्छता का महत्व एवं आवश्यकता पर विस्तार से समझाईश दी गई।                    
क्रमांक/37/2014/1684/वर्मा

No comments:

Post a Comment