AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 6 November 2014

मतदान दल के सदस्यों का प्रथम प्रशिक्षण 10 एवं 11 नवम्बर को

मतदान दल के सदस्यों का प्रथम प्रशिक्षण 10 एवं 11 नवम्बर को
दो सत्रों में होगा आयोजन
प्रत्येक सत्र में लगेंगे 5-5 पिरियड 

खण्डवा (06नवम्बर,2014) - 28 नवम्बर को जिले में खण्डवा नगर निगम और मूंदी व पंधाना नगर परिषद के लिए निर्वाचन होना है। जिसकी तैयारियों के अंतर्गत मतदान दलों के सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री महेश अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिए है। जिसके अनुसार नगरीय निकाय निर्वाचन का प्रशिक्षण 10 एवं 11 नवम्बर को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में होगा। 
विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए प्रशिक्षण से इस बार के प्रशिक्षण कार्य का मोड्यूल कलेक्टर श्री अग्रवाल के मार्गदर्शन में बिल्कुल अलग बनाया गया है। इस बार नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रशिक्षण का कार्य 12 मास्टर टेªनर्स करेंगे। प्रशिक्षण के क्लास रूम में  5 पिरियड लगाए जाएगे। जिसमें दो पिरियड 30-30 मिनट और एक पिरियड 45 मिनट, दूसरा पिरियड 75 मिनट एवं तीसरा पिरियड 60 मिनट का निर्धारित किया गया है। जिसकी सम्पूर्ण जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोड्ल अधिकारी प्रशिक्षण अमित तोमर ने बताया कि - 
पहले सत्र का पहला पिरियड प्रातः 9 बजे से लेकर 9ः45 तक निर्वाचन की सामान्य प्रक्रिया का होगा। 
वही पहले सत्र का दूसरा पिरियड 9ः45 से 10ः15 तक निर्वाचन में असामान्य मामले विषय पर होगा।
इसी प्रकार पहले सत्र का तीसरा पिरियड 10ः15 से 10ः45 तक निर्वाचन में ईवीएम थ्यौरी विषय का होगा।
इसके साथ ही पहले सत्र का चौथा पिरियड 10ः45 से 12ः00 बजे तक का होगा जिसमें ईवीएम का व्यवहारिक प्रयोग सिखाया जाएगा। 
और प्रथम सत्र का अंतिम पिरियड 12ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक चलेगा। जिसमें लिफाफे एवं प्रपत्र की जानकारी मतदान दलों के सदस्यों को दी जाएगी। 
वही दूसरे सत्र की समय सारणी की जानकारी देते हुए श्री तोमर ने बताया कि -
दूसरे सत्र का पहला पिरियड दोपहर 02ः00 बजे से लेकर 02ः45 तक निर्वाचन की सामान्य प्रक्रिया का होगा। 
वही दूसरे सत्र का दूसरा पिरियड 02ः45 से 03ः15 तक निर्वाचन में असामान्य मामले विषय पर होगा।
इसी प्रकार दूसरे सत्र का तीसरा पिरियड 03ः15 से 03ः45 तक निर्वाचन में ईवीएम थ्यौरी विषय का होगा।
इसके साथ ही दूसरे सत्र का चौथा पिरियड 03ः45 से 05ः00 बजे तक का होगा। जिसमें ईवीएम का व्यवहारिक प्रयोग सिखाया जाएगा। 
और दूसरे सत्र का अंतिम पिरियड 05ः00 बजे से दोपहर 06ः00 बजे तक चलेगा। जिसमें लिफाफे एवं प्रपत्र की जानकारी मतदान दलों के सदस्यों को दी जाएगी। 
यह देंगे प्रशिक्षण - नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत 10 एवं 11 नवम्बर को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित होगा। जो कि प्रत्येक चरण में चार-चार कक्षो में होगा। इसलिए प्रत्येक कक्ष में तीन-तीन मास्टर टेªनर्स टेªनिंग कार्य के लिए नियुक्त किए गए है। जिनमें -
कक्ष क्रमांक 1 में - ए.के. शाक्यवार प्रव.श्रे.व्या. प्राचार्य शासकीय पोलीटेकनिक कॉलेज खण्डवा, डॉं. एस.एस. डाबर सहायक अध्यापक प्राचार्य शासकीय एस.एन. कॉलेज खण्डवा, शेख मेहमूद व्याख्याता प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ठ उ.मा.वि. खण्डवा , 
कक्ष क्रमांक 2 में - आर.के. सेन प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल पांजरिया, एम.के.कुरील सहायक प्राध्यापक प्राचार्य शाससकीय कृषि महाविद्यालय खण्डवा, संजीव श्रीवास्तव व्याख्याता प्राचार्य शासकीय पोलीटेकनिक कॉलेज खण्डवा, 
कक्ष क्रमांक 3 में - जे.के. बाथरी वरि. व्याख्याता प्राचार्य डाईट खण्डवा, आर.के. यादव वरि.व्याख्याता प्राचार्य शासकीय शिक्षा महाविद्यालय खण्डवा, कुलदीप सिंह फरे सहायक प्राध्यापक प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय खण्डवा,
कक्ष क्रमांक 4 में - विवके केशरे सहायक प्राध्यापक प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय खण्डवा, सतीश श्रीवास्तव व्याख्याता प्राचार्य शासकीय पोलीटेकनिक कॉलेज खण्डवा, पी.सी. सोनी वरि.व्याख्याता प्राचार्य डाईट खण्डवा, 
तथा रिजर्व में सरेश मालवीय सहायक प्राध्यापक प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय खण्डवा होंगे।
क्रमांक/25/2014/1672/वर्मा

No comments:

Post a Comment