AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 12 July 2021

खेल विभाग द्वारा प्रोत्साहन योजना के तहत अभिषेक को खेलवृत्ति प्रदान की

 सफलता की कहानी
खेल विभाग द्वारा प्रोत्साहन योजना के तहत अभिषेक को खेलवृत्ति प्रदान की

खण्डवा 12 जुलाई, 2021 -  खण्डवा जिले के अभिषेक मिश्रा पिता विजयशंकर मिश्रा बताते है कि उनको बचपन से ही खेल में रूचि रही है। अभिषेक के माता पिता यू.पी. में रहते है वर्तमान में अभिषेक उनके मित्र के साथ रहते है। उन्होंने अपनी षिक्षा खण्डवा जिले से ही पूर्ण की है। वर्तमान में अभिषेक 19 वर्ष के है अभिषेक के पिता एक कंपनी में जॉब करते है व माता ग्रहणी है उनके 2 बेटे है। अभिषेक के भाई अनुराग मिश्रा भी उनके साथ रहकर कबड्डी खेलते है। अभिषेक पुलिस लाईन स्थित मैदान में नियमित रूप से प्रातः 4 से 6 बजे एवं सायं 5 से 8 बजे तक अभ्यास करते है। अभिषेक अपने घर से दूर रह कर कबड्डी खेल में खण्डवा जिले का नाम लगातार गोरान्वित कर रहे है। अभिषेक कबड्डी खेल में कई बार राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पदक प्राप्त कर चुके है। इसके साथ ही अभिषेक आर्मी भर्ती की तैयारी भी कर रहे है। अभिषेक ने वर्ष  2018-19 देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर में प्रतिनिधित्व किया व इन्हें विश्वविद्यालय का मानचिन्ह प्रदान किया गया। मध्यप्रदेश राज्य अर्न्तसंभागीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता बालाघाट वर्ष 2016 में नर्मदापुरम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मध्यप्रदेश राज्य जूनियर अन्तर संभाग बालक कबड्डी प्रतियोगिता 2018-19 भोपाल में विजेता रहे। मध्यप्रदेश राज्य जूनियर अंतर जिला बालक कबड्डी प्रतियोगिता 2019-20 हरदा में सहभागिता में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में से राज्य स्तर पर उपलब्धियॉं प्राप्त करने पर खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाडि़यों को प्रोत्साहन योजनांतर्गत खेलवृत्ति प्रदाय की गई है।       

No comments:

Post a Comment