15 जुलाई को आईटीआई में आयोजित होगा विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राइव
खण्डवा 13 जुलाई, 2021 - शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, खण्डवा द्वारा एप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग हेतु एक दिवसीय आईटीआई विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन 15 जुलाई को प्रातः 10ः30 बजे से संस्था परिसर में आयोजित किया जा रहा है। प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में कपारो इंजीनियरिंग इण्डिया लिमिटेड , पीथमपुर की कम्पनी शामिल होगी। उन्होंने बताया कि आईटीआई में फिटर, मशीनिष्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 26 वर्ष होना आवश्यक है। वेतनमान 9500 प्रतिमाह दिया जायेगा।
प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राईव में भाग लेना चाहते हैं तो आप आयोजन के दिन अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित शासकीय आईटीआई, सिहाड़ा रोड, आनन्द नगर खण्डवा में 15 जुलाई को साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते है। उन्होंने बताया कि भर्ती कम्पनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय कम्पनी से समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त करें। ड्राईव में प्रतिभागिता हेतु आपको कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जावेगा।
No comments:
Post a Comment