AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 12 April 2021

सहायक संचालक श्री पगारे को संस्थागत क्वारेंटीन सेंटर का प्रभारी बनाया

 सहायक संचालक श्री पगारे को संस्थागत क्वारेंटीन सेंटर का प्रभारी बनाया

खण्डवा 12 अप्रैल, 2021 - कोविड-19 वायरस की रोकथाम के लिए जिला मुख्यालय पर इन्स्टीट्यूशनल कोरेन्टाईन सेंटर महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय के पास अल्प संख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के छात्रावास में स्थापित किया गया है। इस सेंटर की सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी के रूप में सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग श्री रामलाल पगारे को दायित्व सौंपा गया है। इनके सहयोग के लिए श्रीमती सुनिता मूवेल निरीक्षक पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण विभाग खण्डवा को नियुक्त किया गया है।  


No comments:

Post a Comment