AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 12 April 2021

खालवा में होम आइसोलेशन वाले मरीजों के घरों का निरीक्षण किया कलेक्टर ने

 खालवा में होम आइसोलेशन वाले मरीजों के घरों का निरीक्षण किया कलेक्टर ने 


खण्डवा 12 अप्रैल, 2021 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने सोमवार शाम को जिले के खालवा विकासखण्ड मुख्यालय पर कोरोना संक्रमित मरीजों के घरों के बाहर से होम आइसोलेशन किए गए मरीजों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने संक्रमित मरीजों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने मरीजों व उनके परिजनों से कहा कि कोई भी समस्या होने पर कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेंटर के दूरभाष क्रमांक पर फोन लगाकर बताएं। इस दौरान एसडीएम हरसूद डॉ. परीक्षित झाडे सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

इससे पूर्व कलेक्टर श्री द्विवेदी ने ग्राम बखार में कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित ग्रामीणों से कोविड वैक्सीनेशन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है। अभी तक यह देखा गया है कि जिन लोगों ने कोविड वैक्सीनेशन कराया हैं वे संक्रमित होने के बावजूद गंभीर रूप से बीमार नहीं हुए है। 

No comments:

Post a Comment