बुधवार को भी ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में होगा कोविड टीकाकरण
खण्डवा 13 अप्रैल, 2021 - शासन के निर्देषानुसार 11 से 14 अप्रेल तक जिले में कोरोना टीकाकरण महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिला प्रषासन, जनप्रतिनिधि, धर्मगुरूआ,ें स्वयंसेवी संस्थाओं तथा अन्य विभाग के सहयोग से बड़ी संख्या में आमजन टीकाकरण करवा रहे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इस क्रम में जिले में 14 अप्रेल बुधवार को खण्डवा शहर में 11 केन्द्रों पर जिसमें जिला अस्पताल मे 6 केन्द्रों पर, सेवा भारती के सहयोग से सरस्वती षिषु मंदिर वैकुण्ठ नगर में, रोटरी हॉल रोटरी क्लब कल्लनगंज, मोहनलाल वर्मा शाला, इंदिरा चौक, गणेष गौषाला भवानी माता मार्ग के अलावा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर में टीकाकरण किया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में पुनासा विकासखण्ड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मूंदी, सिविल हॉस्पिटल मांधाता, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुलगांव, मोहना, बोराड़ी माल, रिछफल, बीड़, व गौल, उपस्वास्थ्य केन्द्र सरल्या बायफल, धमनगांव, पिपलकोटा, पालसुद रैयत, सिकंदर, सिंगाजी, षिवरीया, अटुट खास, करोली, नेतनगांव, भोगांवा एवं थापना में पंधाना विकासखण्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घाटाखेड़ी, कालंका, आरूद, बोरगांव बुजुर्ग, कोहदड़, गांधवा, सिंगोट, पिपलोद, गुड़ी और दिवाल के अलावा उपस्वास्थ्य केन्द्र रूस्तमपुर, कुमठी, शाहपुरा, राजपुरा, खिराला, टाकली कला, पाडलया, सराय, जलकुंआ, राजगढ़ हिरापुर और बामंदा में किल्लोद विकासखण्ड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किल्लोद, उपस्वास्थ्य केन्द्र सोमगांव, बिल्लोद, कुडिया व सेमरूढ़ में टीकाकरण होगा । इसके अतिरिक्त विकासखण्ड छैगांवमाखन, खालवा, हरसुद एवं खण्डवा ग्रामीण विकासखण्डों के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों में भी कोविड टीकाकरण किया जायेगा।
डॉ. चौहान ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त नागरिकों को कोविड का टीका लगवाने की अपील की है। नागरिक कोविन पोर्टल पर एवं आरोग्य् सेतु एप पर पंजीयन करा कर अपने निकटस्थ टीकाकरण केन्द्र पर टीका लगवा सकते है। टीकाकरण केन्द्रों पर स्पॉट रजिस्ट्रेषन करवाकर भी टीकाकरण कराया जा सकता है इसके लिए आमजन अपना आधार कार्ड अथवा अपनी आईडी ले जाकर कोरोना का टीका लगवा सकते है। टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना, दो गज की दूरी रखना है और बार-बार सेनेटाईजर या साबुन से अपने हाथोें को धोना आवष्यक है।
No comments:
Post a Comment