कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों की जानकारी लेने हेतु पूछताछ केन्द्र स्थापित
खण्डवा 13 अप्रैल, 2021 - कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए जिला अस्पताल परिसर में स्थापित कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों के संबंध में उनके परिजनों को जानकारी देने के उद्देश्य से पूछताछ केन्द्र स्थापित किया गया है। अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाडे़ ने बताया कि इस रिशेप्शन काउंटर पर मरीजों के परिजनों को जानकारी देने के लिए 5 शिफ्टों में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेश अनुसार कार्यपालन यंत्री म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास विभाग श्री प्रदीप कुमार मेहता की ड्यूटी प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए लगाई गई है, इनके सहयोग के लिए रिशेप्शन काउंटर पर श्री अखिलेश अत्रे शिक्षक को तैनात किया गया। जबकि कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी विभाग श्री एस.एल. धुर्वे की ड्यूटी दोपहर 2 से सायं 7 बजे के बीच लगाई गई है। इनके सहयोग के लिए रिशेप्शन काउंटर पर श्री दीपक चाकरे शिक्षक को तैनात किया गया। इसी तरह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक श्री ए.के. हरसोला की ड्यूटी सायं 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक के लिए लगाई गई है। इनके सहयोग के लिए रिशेप्शन काउंटर पर श्री मोहन सोलंकी शिक्षक को तैनात किया गया। प्राचार्य डाईट श्री संजीव भालेराव की ड्यूटी रात्रि 12 बजे से प्रातः 5 बजे तक के लिए लगाई गई है। इनके सहयोग के लिए रिशेप्शन काउंटर पर श्री संजू मण्डलोई शिक्षक को तैनात किया गया। सहायक यंत्री नर्मदा विकास संभाग एन.व्ही.डी.ए. श्री अमित गुप्ता की ड्यूटी प्रातः 5 बजे से प्रातः 9 बजे तक के लिए लगाई गई है। इनके सहयोग के लिए रिशेप्शन काउंटर पर श्री मनोहर राणावत शिक्षक को तैनात किया गया। ये अधिकारी कर्मचारी पूछताछ केन्द्र में उपस्थित रहकर वार्ड के प्रभारी चिकित्सक से प्राप्त कर कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के परिवारजनों को मरीज से संबंधित जानकारी देंगे।
No comments:
Post a Comment