AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 6 April 2021

सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर मूंदी में दुकान सील

 सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर मूंदी में दुकान सील


खण्डवा 6 अप्रैल, 2021 - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी के निर्देश पर जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार व नगरीय निकाय अपने अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थल पर मास्क न लगाने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन पर अर्थदण्ड लगा रहे है। इसके साथ ही जिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में ग्राहक व दुकानदार मास्क नही पाए जा रहे हैं तथा सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का उल्लंघन हो रहा है, उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोविड-19,  की दिशा निर्देशों का पालन न किए जाने के कारण मूंदी में  तहसीलदार पुनासा श्रीमती सीमा कनेश मौर्य व थाना प्रभारी श्री सिंगोरे के द्वारा आकस्मिक मुंदी नगर का निरीक्षण किया गया मूंदी बस स्टैंड के मुख्य मार्ग से होते हुए माता चौक तक समस्त दुकानों का निरीक्षण किया गया। मेन मार्केट पुराना थाना रोड पर विराज किराना दुकान के सामने अत्यधिक भीड़ पाई गई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के कारण तहसीलदार व थाना प्रभारी द्वारा तत्काल दुकान को सील कर दिया गया तथा समस्त नागरिकों से  कोविड-19 के दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment