AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 10 April 2021

वी.सी. के माध्यम से मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्यकर्मियों को किया संबोधित

 वी.सी. के माध्यम से मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्यकर्मियों को किया संबोधित

खण्डवा 10 अप्रैल, 2021 - मुख्यमंत्री श्री षिवराजंिसह चौहान ने शनिवार को कोविड-19 नियंत्रण कार्य में लगे स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग स्टॉफ, पैरामेडिकल स्टॉफ, रेडियोग्राफर तथा आषा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में इस महामारी के समय अपनी सेवायें दे रहे कर्मचारियों के सेवाभाव की प्रषंसा की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा  एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.एस. चौहान के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा की घड़ी हैं सभी स्वास्थ्य कर्मी पूरे धैर्य के साथ अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करें, उपचार के दौरान मरीजों से अच्छा व्यवहार करें तथा सेवाभाव से कार्य करें। 

No comments:

Post a Comment