एम.बी.बी.एस. चिकित्सको की भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू
खण्डवा 12 अप्रैल, 2021 - जिला चिकित्सालय स्थित कोविड अस्पताल खण्डवा में एम.बी.बी.एस. चिकित्सकों की आवष्यकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि जिला अस्पताल में कार्य करने के इच्छुक पंजीकृत एम.बी.बी.एस. चिकित्सक भर्ती के लिए कार्यालयीन समय में अपने सभी दस्तावेजों के साथ प्रतिदिन होने वाले वॉक इन इंटरव्यू में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय खण्डवा में शामिल हो सकते है।
No comments:
Post a Comment