AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 10 April 2021

अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

 अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

खण्डवा 10 अप्रैल, 2021 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए जिले में अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने बताया कि जो अधिकारी कर्मचारी पूर्व में अवकाश स्वीकृत करा चुके हैं, उन्हें भी निरस्त कर दिया गया है। जारी आदेश अनुसार अधिकारी कर्मचारियों के मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई है। अब अधिकारी कर्मचारी अवकाश के साथ साथ वरिष्ठ कार्यालय स्तर पर आयोजित शासकीय बैठकों के लिए भी मुख्यालय से बाहर नही जा सकेंगे। अधिकारी कर्मचारियों को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से इन बैठकों में शामिल होने के लिए निर्देश दिए गए है।

No comments:

Post a Comment