AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 7 April 2021

मुख्यमंत्री श्री चौहान 8 अप्रैल को जिले के 3 उद्योगों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे

 मुख्यमंत्री श्री चौहान 8 अप्रैल को जिले के 3 उद्योगों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे

खण्डवा 7 अप्रैल, 2021 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार 8 अप्रैल को मिंटो हाल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश में उद्योगों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर शुभारंभ करेंगे। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्री टी.आर. रावत ने बताया कि 8 अप्रैल को आयोजित प्रदेशव्यापी कार्यक्रम में खंडवा जिले के जिन 3 उद्योगों का भूमिपूजन किया जा रहा है, इनमें केटल आईल फीड, कॉटन सीड, ड्रीप ऐरिगेशन उपकरण का निर्माण शामिल है। जिले में तीन ऐसे उद्योग पिछले दिनों में प्रारम्भ हो चुके है इनमें उत्पादन भी प्रारंभ हो चुका है। वहीं 12 उद्योगों में जून 2021 तक उत्पादन शुरू होने की संभावना है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्री रावत ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम गौरीकुँज सभागृह खंडवा में होगा।

No comments:

Post a Comment