मंगलवार को 4000 से अधिक नागरिकों ने लगवाया कोरोना का टीका
खण्डवा 13 अप्रैल, 2021 - जिला प्रषासन, सामाजिक संस्था, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य विभाग के सहयोग से 11 से 14 अप्रेल तक कोविड टीकाकरण महोत्सव मनाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को नागरिको में टीकाकरण को लेकर उत्साह देखा गया। जिले में तीसरे दिन शहरी तथा ग्रामीण 110 से अधिक टीकाकरण केन्द्रों पर 4000 से अधिक नागरिकों ने वैक्सिनेषन करवाया। डॉ. चौहान ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग के समस्त नागरिकों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। व्यक्ति कोविन पोर्टल पर एवं आरोग्य् सेतु एप पर पंजीयन करा कर टीका अपने निकटस्थ टीकाकरण केन्द्र पर लगवा सकते है। टीकाकरण केन्द्रों पर स्पॉट रजिस्ट्रेषन करवाकर भी टीकाकरण कराया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment