AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 6 April 2021

प्रतिभावान खिलाड़ी खेलवृत्ति के लिए 31 मई तक जमा करें आवेदन

 प्रतिभावान खिलाड़ी खेलवृत्ति के लिए 31 मई तक जमा करें आवेदन

खण्डवा 6 अप्रैल, 2021 -  प्रदेश के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कार एवं प्रोत्साहन नियम के तहत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पदक अर्जित करने वाले जिले के प्रतिभावान खिलाडि़यों को खेलवृत्ति प्रदान की जाती है। इसी क्रम में 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 की अवधि में अधिकृत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पदक अर्जित करने वाले तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खण्डवा जिले के प्रतिभावान खिलाडि़यों को खेलवृत्ति प्रदान किया जाना है। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 खेलवृत्ति हेतु अधिकृत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ी मोबाइल नम्बर 8989761255 पर कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते है तथा कार्यालय से आवेदन का प्रारूप प्राप्त कर 31 मई के पूर्व कार्यालयीन समय मे कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी खण्डवा में आवेदन जमा कर सकते है।  

No comments:

Post a Comment