AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 12 April 2021

वन मंत्री डॉ. शाह 14 अप्रैल को बैठक लेकर कोरोना संक्रमण की समीक्षा करेंगे

 वन मंत्री डॉ. शाह 14 अप्रैल को बैठक लेकर कोरोना संक्रमण की समीक्षा करेंगे

खण्डवा 12 अप्रैल, 2021 - प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह को प्रदेश सरकार ने कोविड संक्रमण संबंधी मामलों की समीक्षा के लिए खण्डवा एवं बुरहानपुर जिले का प्रभार सौंपा है। इसी क्रम में वन मंत्री डॉ. शाह 14 अप्रैल को खण्डवा कलेक्ट्रेट में प्रातः 11 बजे विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कोविड संक्रमण से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करेंगे। वन मंत्री डॉ. शाह बुरहानपुर में 15 अप्रैल को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में इसी तरह की बैठक लेकर बुरहानपुर जिले की समीक्षा करेंगे। 

No comments:

Post a Comment