AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 9 April 2021

शनिवार को खण्डवा शहर के 12 केन्द्रों पर होगा टीकाकरण

 शनिवार को खण्डवा शहर के 12 केन्द्रों पर होगा टीकाकरण

खण्डवा 9 अप्रैल, 2021 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि 10 अप्रैल शनिवार को जिला अस्पताल के बी ब्लॉक स्थित 6 केन्द्रों के साथ साथ खण्डवा शहर के 6 अन्य स्थानों पर भी कोविड वैक्सीनेशन होगा। ये 6 वैक्सीनेशन सेंटर बोहरा समाज के तत्वाधान में हकिमी केम्पस सैफी कॉलोनी खंडवा, शासकीय मिडिल स्कूल खानषाहवली मोघट रोड़ खंडवा, माहेष्वरी धर्मषाला शीतला माता सराफा खंडवा, रेल्वे अस्पताल खंडवा, संजीवनी क्लीनिक गणेष गंज खंडवा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर खंडवा में स्थित है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि टीकाकरण के इच्छुक 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति कोविन पोर्टल पर पंजीयन करा कर टीका अपने निकटस्थ टीकाकरण केन्द्र पर लगवा सकते है। टीकाकरण केन्द्रों पर स्पॉट रजिस्ट्रेषन करवाकर भी टीकाकरण कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक अपना आधार कार्ड या अपनी फोटो आईडी ले जाकर रजिस्ट्रेशन कराकर वहां टीका लगवा सकते है। उन्होंने सलाह दी है कि टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना तथा सेनेटाईजर या साबुन से अपने हाथोें को स्वच्छ रखना जैसी सावधानियों का पालन करना आवश्यक है।

No comments:

Post a Comment