AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 14 January 2021

नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन आज

 नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन आज 

खण्डवा 14 जनवरी, 2021 - 18 वें फेडरेशन कप नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशीप के आयोजन के लिए चयन ट्रॉयल संचालनालय के निर्देशानुसार जिला खेल और युवा कल्याण विभाग एवं जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 15 जनवरी को प्रातः 10 बजे से गुरू गोविन्द सिंह स्टेडियम पर एथलेटिक्स की सभी 26 इवेन्ट में किया जायेगा। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी सुश्री रूचि शर्मा ने बताया कि चयन ट्रॉयल में सम्मिलित होने वाले खिलाडि़यों की आयु 27 जनवरी 2021 तक 16 से 20 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। चयन ट्रॉयल में शामिल होने वाले खिलाडि़यों को मूल दस्तावेज आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित चयन ट्रॉयल में खिलाडि़यों के आवास, भोजन एवं यात्रा भत्ता के लिए विभाग द्वारा प्रदाय नहीं किया जायेगा।  

No comments:

Post a Comment