‘‘कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण अभियान’’ पर केन्द्रित फोन इन कार्यक्रम आज
खण्डवा 14 जनवरी, 2021 - जैसा कि आपको विदित है कि 16 जनवरी 2021 सेे कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण अभियान आंरभ होने जा रहा है। इस संबंध में जन सामान्य को जानकारी देने के उद्धेष्य से सजीव फोन इन कार्यक्रम कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण अभियान पर दिनांक 15 जनवरी 2021 दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे 11 बजे तक आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित किया जावेगा। कार्यक्रम प्रसारण के दौरान श्रोता आकाषवाणी के फोन नं. 0755-2660902, 2660903 पर सवाल पूछ सकते है । सीएमएचओ डॉ. डी.एस. चौहान ने कहा कि समस्त आशायें, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ग्राम आरोग्य केन्द्र में बैठकर रेडियो पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ खुद सुनें तथा गांव के अन्य लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देकर सुनने के लिए प्रेरित करें ।
No comments:
Post a Comment