AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 January 2021

पोषण वाटिकाएं अब कहलायेंगी ‘‘माँ की बगिया‘‘

 पोषण वाटिकाएं अब कहलायेंगी ‘‘माँ की बगिया‘‘ 
मनरेगा योजना के तहत हर स्कूल में बनवाए जाएंगे किचन गार्डन

खण्डवा 8 जनवरी, 2021 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि मनरेगा के कन्वर्जेंन्स से हर शासकीय स्कूल में पोषण वाटिका अर्थात किचन गार्डन लगवाये जाएं। स्कूलों में जगह न होने पर गांव में अन्य स्थान पर भी पोषण वाटिका बनाई जा सकती है। अब पोषण वाटिका का नाम ‘‘माँ की बगिया‘‘ होगा। स्कूल की स्वच्छता एवं माँ की बगिया के विकास एवं संरक्षण में विद्यार्थियों का पूरा योगदान लिया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल की स्वच्छता आदि के काम में विद्यार्थियों को कोई शर्म नहीं आनी चाहिए। 

No comments:

Post a Comment