महिलाओं को पुलिस भर्ती में मार्गदर्शन देने हेतु रिसोर्स पर्सन नियुक्त होंगे
खण्डवा 8 जनवरी, 2021 - महिलाओं को पुलिस भर्ती में चयन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण व मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से 4 रिसोर्स पर्सन नियुक्त किए जायेंगे, जो कि सामान्य विज्ञान, रीजनिंग टेस्ट, अंक गणित तथा सामान्य ज्ञान व ताजा घटना क्रम संबंधी विषयों का प्रशिक्षण महिलाओं को देंगे। रिसोर्स पर्सन के रूप में कार्य करने इच्छुक व्यक्ति 15 जनवरी तक अपना आवेदन महिला एवं बाल विकास कार्यालय में कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में जमा करा सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 0733-2222140 पर सम्पर्क किया जा सकता है। आवेदन महिला एवं बाल विकास जिला कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते है। चयन के लिए आवेदकों का साक्षात्कार 17 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे से जनपद पंचायत खण्डवा के परिसर में स्थित महिला बाल विकास कार्यालय में आयोजित होगा।
No comments:
Post a Comment