AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 15 January 2021

वन ग्राम गदडि़या में हितग्राही सम्पर्क शिविर सम्पन्न

 वन ग्राम गदडि़या में हितग्राही सम्पर्क शिविर सम्पन्न

खण्डवा 15 जनवरी, 2021 - आदिवासी विकासखंड खालवा की ग्राम पंचायत दोंगलिया के वन ग्राम गदडिया में वन ग्राम हितग्राही संपर्क शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। शिविर में अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे व हरसूद एसडीएम डॉ. परीक्षित झाड़े सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे। इस शिविर में अपर कलेक्टर श्रीमती कुशरे व एसडीएम डॉ. झाडे ने आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरित किए। शिविर में कुल 174 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से वन विभाग से संबंधित कुल 103 आवेदन थे। एसडीएम डॉ. झाडे ने बताया कि इसके अलावा पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के कुल 58, खाद्य विभाग, विद्युत, महिला बाल विकास, दूरसंचार व आदिम जाति विभाग के 1-1, आजीविका मिशन, पीएचई के 2-2 व राजस्व विभाग के 4 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर स्थल पर आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों का कार्ड बनाने के लिए व्यवस्था की गई थी। शिविर स्थल पर ग्राम बोरखेड़ा, काल्याधड़ व सरमेश्वर के हितग्राही भी उपस्थित हुए। इन ग्रामों के हितग्राहियों को कुल 106 आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा अपनी अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। 

No comments:

Post a Comment