पल्स पोलियो व दस्तक अभियान संबंधी प्रशिक्षण सम्पन्न
खण्डवा 6 जनवरी, 2021 - पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 17 जनवरी को जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवाई पिलाई जायेगी। अभियान के दौरान पहले दिन 17 जनवरी को टीकाकरण बूथ पर तथा दूसरे व तीसरे दिन 18 व 19 जनवरी को छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर दवाई पिलाई जायेगी। पल्स पोलियो एवं दस्तक अभियान और कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण अभियान का प्रषिक्षण बुधवार को नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर खंडवा में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. सेठिया द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में शहरी क्षेत्र की आषा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सम्मिलित थे।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सेठिया ने 11 जनवरी से 13 फरवरी 2021 तक आयोजित होने वाले दस्तक अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में प्रत्येक गांव व वार्ड की कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाना है। इस अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों वाले परिवारों के घर-घर जाकर बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ परिवार को जागरूक भी करेगें। साथ ही डॉ. सेठिया ने बताया कि आगामी दिनों में कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण किया जाना है। उन्होंने टीकाकरण के पूर्व तैयारी के संबंध में कार्यकताओं को प्रषिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण के लिए खण्डवा शहर में पहले चरण में आषा, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता टीकाकरण किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment