AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 6 January 2021

कोविड-19 टीकाकरण के लिए 8 जनवरी को ड्राय रन सम्पन्न होगा

 कोविड-19 टीकाकरण के लिए 8 जनवरी को ड्राय रन सम्पन्न होगा

खण्डवा 6 जनवरी, 2021 - कोविड-19 टीकाकरण के लिए दिनांक 8 जनवरी 2021 को ड्राय रन आयोजित किया जायेगा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार कोविड-19 टीकाकरण सत्र स्थलों पर तैयारियों का ड्राय रन खंडवा जिले में 8 जनवरी को किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी एस चौहान ने बताया कि यह ड्राय रन तीन प्रस्तावित टीकाकरण केन्द्रों पर आयोजित होगा। ये टीकाकरण केन्द्र मेडिकल कॉलेज खंडवा , रामनगर मिडिल स्कूल व ट्रामा सेंटर के सामने स्थित कमला नेहरू प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए है। कोविड-19 का ड्राय रन प्रातः 9 से 5 बजे तक आयोजित होेगा। डॉ. चौहान ने संबंधित अधिकारियों को इस ड्राय रन के आयोजन के संबंध में आवश्यक तैयारियांे के लिए निर्देश दिए हैं।


No comments:

Post a Comment