AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 12 January 2021

मदिरा का क्रय केवल शासकीय दुकान से ही करें

 मदिरा का क्रय केवल शासकीय दुकान से ही करें

खण्डवा 12 जनवरी, 2021 - विगत दिवस मुरैना एवं उज्जैन जिले में जहरीली शराब से कई लोगों की मृत्यु होने की घटना को ध्यान में रखते हुए जिला आबकारी अधिकारी ने मदिरा उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे मदिरा का क्रय केवल शासकीय मदिरा की दुकान से ही करें। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास अवैध मदिरा का विक्रय देखने में आता हो तो उसकी शिकायत आबकारी कार्यालय के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 9826074808 पर तत्काल सूचित करें, ताकि अवैध मदिरा की विक्रय पर तत्काल रोक लगाई जा सके।

No comments:

Post a Comment